उरई। शराब मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए दलित संघर्ष मोर्चा ने अभियान छेड़ दिया है। जिसके तहत रविवार को स्कूली बच्चे गांधी चबूतरे पर धरने पर बैठे तांकि शराब पीने वालों का दिल पसीज सके। इस अभिनव आंदोलन ने लोगों का जबर्दस्त ध्यान खीचा जिससे दिन भर धरना स्थल पर भीड़ उमड़ती रही।
दलित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष पंकज सहाय ने बताया कि उनका संगठन एक माह तक गांव-गांव में शराबखोरी के खिलाफ जागृति अभियान चलायेगा। इस दौरान एक ज्ञापन पर लोगोें के हस्ताक्षर भी लिये जायेंगे। बाद में यह ज्ञापन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शराब बंदी की समयबद्ध घोषणा की मांग के साथ सौंपा जायेगा। यह अवधि समाप्त होने पर शराब बंदी के लिए अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ दिया जायेगा।
इस अवसर पर जिला सचिव नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शराब के कारण ही मुख्य रूप से अपराध बढ़ते हैं। इसलिए समाज से इस बुराई को जड़ से उखाड़ने में सभी वर्गों को सहयोग करना चाहिए। विशेष अतिथि के रूप में अंशुमन सिंह सेंगर ने कहा कि शराब घरेलू कलह की जड़ है। इसकी चपेट में आकर तमाम परिवार बर्बाद हो चुके हैं।
अंशुमन सिंह सेंगर, किशोर वर्मा, छोटे वर्मा, जयराम प्रसाद, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य गुटलू यादव, दिनेश कनौजिया, कल्लन खां, सर्वेश बाबा, ओमनारायण आदि भी धरना स्थल पर मौजूद रहे।






Leave a Reply