उरई। रेढ़र पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को तस्करी के शराब की साथ गिरफ्तार कर लिया। इनमें परासनी निवासी पुष्पेंद्र से चंडीगढ़ निर्मित 40 क्वार्टर शराब बरामद की गई। जबकि इसी गांव के सुनील से 35 क्वार्टर शराब बरामद हुई है। दोनों का आबकारी एक्ट में चालान कर दिया गया है। उधर कुठौंद पुलिस ने माधौगढ़ तिराहे पर 21 क्वार्टर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।






Leave a Reply