उरई। ट्रक मालिक को उसका ड्राइवर गच्चा दे गया। उसने गाड़ी के टायर और नगदी गायब कर दी। मालिक ने पता चलने पर ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
बताया जाता है कि लखनऊ निवासी विनोद कुमार की गाड़ी दीपक कुमार चलाता है जो कि कानपुर का रहने वाला है। गत् दिनों उसने कालपी में चैरासी गुंबद के पास अपने साथ वारदात होने का ड्रामा किया। जिसमें उसने ट्रक के तीन टायर और 54 हजार रुपये तड़ दिये। विनोद कुमार ने मौके पर आकर पता किया तो मालूम हुआ कि दीपक के साथ कोई घटना नही हुई है। दीपक ने बदनियती से वारदात की कहानी रची और गायब टायर व नगदी हड़प गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






Leave a Reply