konch2कोंच-उरई। यूपी सरकार ने मुफ्त में अंत्योदय कार्ड धारकों को राहत सामग्री के वितरण के लिये हाथ क्या बढ़ाया कोटेदारों और ग्राम प्रधानों की मिली भगत से इनके पात्र ही बदले जाने की लगातार शिकायतें मिलने का क्रम बना हुआ है। नदीगांव विकास खंड के ग्राम सुलखना के दर्जन भर ग्रामीणों ने तहसीलदार के यहां जाकर शिकायत की है कि गांव के कोटेदार ने कम से कम तीन अंत्योदय कार्ड धारकों को पात्रता सूची से हटा कर अपात्रों की भीर्ती कर दी है। इसके अलावा माह दिसंबर से अब तक पात्र गृहस्थियों के हिस्से का खाद्यान्न नहीं वितरित करने का भी उन्होंने आरोप लगाया है।
ग्राम सुलखना निवासी परमसुख, आजादखां, गोविंद, मनोजसिंह, रामप्रकाश, धर्मेन्द्र, प्रवीण, अवधकुमार, कमलदास, जयप्रकाश आदि ने तहसीलदार भूपाल सिंह को ज्ञापन देकर कहा है कि कोटेदार द्वारा परमसुख, करनसिंह व श्रीप्रकाश को अंत्योदय कार्डधारक की पात्रता सूची से हटा कर अन्य तीन को जोड़ दिया है जो गरीबों के साथ सरासर अन्याय है। सरकारी योजनाओं का लाभ अपात्रों को देकर योजना का माखौल उड़ाया जा रहा है। इसके अलावा कोटेदार ने पात्र गृहस्थियों का खाद्यान्न गत दिसंबर माह से वितरित न कर गरीबों के हिस्से का खाद्यान्न हड़प लिया है। इस बाबत पहले भी कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोटेदार की न तो जांच ही की गई और न ही कोई कार्यवाही जिससे उसके हौसले बुलंद हैं और वह लगातार खाद्यान्न वितरण में अनियमिततायें कर रहा है।

Leave a Reply