कोंच-उरई। क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा संचालित श्री मुरली मनोहर मंदिर कमेटी के तत्वाधान में जारी प्रतियोगिताओं के बीच रक्षा बंधन त्योहार के मद्देनजर राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सीनियर वर्ग में शिवानी सोनी तथा जूनियर वर्ग में प्रियांशी सोनी अव्वल रहीं।
मंदिर परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे चरण में राखी बनाओ प्रतियोगिता में स्वर्णकार समाज की बच्चियों ने बढ चढ कर सहभागिता की और अपने हस्तकौशल का उम्दा प्रदर्शन करते हुये दर्शनीय राखियां बनाईं। कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिका रेखा सोनी व राजकुमारी सोनी ने अपनी देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न कराई। निर्णायक मंडल की मधु गुप्ता, कु. शिवांगी अग्रवाल द्वारा दिये गये निर्णय में सीनियर वर्ग से शिवानी सोनी प्रथम, पलक सोनी द्वितीय, मोनू व लवली सोनी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में प्रियांशी सोनी प्रथम, साक्षी सोनी द्वितीय तथा शालिनी सोनी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव सरस ने बच्चियों की कला से प्रभावित होकर उनका उत्साहर्द्धन किया। आयोजक मंडल के मुताबिक सभी प्रतियोगिताओं की समाप्ति के बाद शिक्षक दिवस पर सभी सफल प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कार दिये जायेंगे। इस दौरान उमेश सोनी, महेन्द्र चंदेरिया, प्रियंका सोनी, माधुरी सोनी, रूपा चंदेरिया, विद्या सोनी आदि मौजूद रहे।







Leave a Reply