0 डिग्री कॉलेज में प्रबंध कमेटी के रिक्त पदों की चुनाव प्रक्रिया परवान चढ़ी
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रबंध समिति के दो रिक्त पदों के लिये चुनाव प्रक्रिया परवान चढ़ रही है, चुनाव अधिकारी के निर्देश पर मतदाताओं की अनंतिम सूची कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है एवं 20 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई हैं।
कार्यकारी प्रबंधकध् कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरीशंकर लोहिया की अध्यक्षता में निपटी प्रबंध समिति की बैठक में लिये गये फैसले के बाद मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है जिसमें 20 अगस्त तक आने वाली आपत्तियों के निस्तारण के बाद विधिवत् चुनाव कार्यक्रम घोषित की जायेंगी। आपत्तियां एजूकेशन सोसाइटी के मंत्री ओमशंकर अग्रवाल को दी जा सकती हैं। बैठक में प्रभूदयाल गौतम, डॉ. बाबूराम शर्मा, प्रतिपाल सिंह गुर्जर, सुशील दूरवार, कौशल किशोर निरंजन, केशव बबेले, ओमशंकर अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन, श्यामसुंदर निरंजन, डॉ. जयशंकर तिवारी, डॉ. सुरेन्द्रसिंह, सुनीलकुमार निरंजन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply