कोंच-उरई। कोंच कोतवाली में पदस्थ रह कर लोगों को न्याय दिलाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर यहां के लोगों के दिलों पर अलग छाप छोड़ने बाले पुलिस अधिकारी इंसपेक्टर पहुप सिंह के एक सड़क दुर्घटना में हुये दुखद निधन पर यहां पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावसिक्त श्रद्द्धाप्रसून अर्पित किये। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रियाशरण नगाइच ने उन्हें एक अदम्य साहसी, न्याय प्रिय और दोस्ताना मिजाज का हंसमुख स्वभाव का अधिकारी बताते हुये उनके यहां के कार्यकाल में किये गये कार्यों को शिद्दत से याद किया। सभी ने दो मिनट मौन रख कर ईश्वर से उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान रमेश तिवारी, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, अतुल चतुर्वेदी, मोहम्मद अफजाल, ओमप्रकाश उदैनिया, असद अहमद, सिराज काजी, संजय सोनी, राहुल तलवाड़, राहुल राठौर, जितेन्द्र सोनी, रवि दुवे, शैलेन्द्र पटैरया, दुर्गेश कुशवाहा, संदीप अग्रवाल, करुणानिधि शुक्ला, सौरभ मिश्रा, पवन अग्रवाल, जहांगीर मंसूरी, मनोज पटेल, हरीमोहन याज्ञिक, ऋषि झा, बाबूराम पाल, संतोष सोनी, अनुज दीक्षित आदि मौजूद रहे।







Leave a Reply