0 धूमधाम से मनी राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 378वीं जयंती
0 राठौर समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत
कोंच-उरई। युग पुरूष और समाज को राष्ट्रªभक्ति का पाठ पढाने बाले राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 378वीं जयंती यहां अवधविहारी लाल जी के मंदिर में समाज को उन्नति के मार्ग पर ले जाने के संकल्प के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रªवीर दुर्गादास के साथ अवध बिहारी लाल महाराज की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। नगर में जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया, कई जगह जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। समाज के युवाओं ने चंदकुआ स्थित प्रथम स्वातंत्र्य समर की प्रेरणा स्रोत महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
राठौर समाज द्वारा संचालित श्री अवधविहारी लाल जी महाराज के मंदिर में दुर्गादास राठौर की जयंती मनाते हुये समाज के लोगों ने सभी को एक सूत्र में बंधने के लिये प्रेरित करते हुये कहा कि एक सुशिक्षित समाज ही देश की तरक्की में हाथ बंटा सकता है। अध्यक्षता कर रहे धर्मादा राठौर समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल राठौर ने कहा कि अभी हमारा समाज काफी पिछड़ा हुआ है जिसका मुख्य कारण गरीबी और अशिक्षा है। हमें चाहिये कि हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देते हुये उन्हें बेहतर शिक्षा दिलायें ताकि वे समाज की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हुये देश के लिये भी कुछ कर सकें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रªवीर दुर्गादास ने भी समाज को राष्ट्रभक्ति की राह दिखाई थी जिसके चलते वे देश के एक महान नायक बन सके। उन्होंने समाज की नई पीढी का आह्वान किया कि हमें रचनात्मकता पर ध्यान देना होगा और यह काम युवा बखूबी कर सकता है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने के पीछे का उद्देश्य साफ है कि हम उनके आचरणों से सीख लेकर समाज को आगे ले जा सकें। विशिष्ट अतिथि डॉ. राम अवतार उरई, जगदीशानंद जी महाराज, दीपचंद राठौर डकोर, रमेशचंद्र राठौर प्रवक्ता उरई, राठौर समाज के जिलाध्यक्ष अरविंद राठौर, महामंत्री महेन्द्र क्योलारी, ब्रजविहारी साहू उरई आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन रोहित राठौर पनयारा ने किया। इस दौरान सपा के माधौगढ विस प्रत्याशी लाखनसिंह कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, राममिलन कुशवाहा, सभासद राघवेन्द्र तिवारी, महावीर यादव, बादामसिंह कुशवाहा, राघवजी गुर्जर, संजय सोनी, असित कुशवाहा, रवि कुशवाहा, अनिल पटेल आदि ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इससे पूर्व समाज के लोगों जिनमें महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी थी, ने वीर दुर्गादास की झांकी सहित विराजमान मंदिर श्री अवधविहारी लाल जी महाराज की भव्य शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली। शोभायात्रा में महिलायें अपने सिरों पर मंगल कलश लिये चल रहीं थीं जबकि युवा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर नाचते गाते चल रहे थे और वीर दुर्गादास अमर रहें का उद्घोष कर रहे थे। मंदिर से प्रारम्भ होकर शोभायात्रा चंदकुआ से होकर स्टेट बैंक, भुंजरया चैराहा, नईबस्ती तिराहा, रामगंज बाजार, नगर पालिका, चैकी तिराहा होकर पुनः मंदिर पहुंची जहां शोभायात्रा का समापन हो गया। नगर पालिका द्वार पर पालिका चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया ने यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा मार्ग में जगह जगह स्वागत की भी बढिया व्यवस्थायें की गई थीं। रामगंज में मनोज, मुकेश, आशीष, पिंटू, नरेश, प्रेम, संतोष, हरिकिसुन, गोविंद आदि के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया और साथ चल रहे लोगों को जलपान कराया। इस दौरान गोविंद राठौर, पुरूषोत्तम राठौर, धर्मेन्द्र राठौर, रामप्रसाद, रामस्वरूप, अतरसिंह उरई, रामबाबू राठौर, बाबू सेठ, हरिकिसुन, नाथूराम, प्रेमकिशोर, रामनरेश, हरगोविंद, घनश्याम राठौर, जयसिंह खुटैला, अंकुश, शीलू, अमरसिंह, सौरभ, दुर्गाप्रसाद राठौर, रामबाबू राठौर, राममोहन, सियाराम राठौर, श्यामकिशोर, लल्लूराम, भानुप्रताप सिंह, हरीशंकर, देवेन्द्र, इंद्रजित एडवोकेट, मनोज, वीरेन्द्र राठौर, देवेन्द्र ब्रेड, महाराजसिंह, सौरभ, आनंद, बहादुर, विक्रमसिंह, शिवम, नरेश, भानुप्रताप, राकेश, मन्नू, धर्मेन्द्र, प्रदीप, शैलेन्द्र, प्रशांत, राकेश गोविंद सिंह राठौर, दीपक, राजेन्द्र, पंकज, मुन्नालाल राठौर आदि उपस्थित रहे।







Leave a Reply