उरई। स्वाधीनता दिवस के जलसे में आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के द्वारा निकाले गये रंगारंग जुलूस ने नई जान भर दी। इस ऐतिहासिक जुलूस में बारिश में भींगते युवाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश भक्ति के लिए जुलूस में उनका जज्बा देखते ही बन रहा था।
शहर में नागरिक स्तर से जश्ने-आजादी मनाने की इतनी जोरदार पहल पहली बार देखी गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में जश्ने आजादी के जुलूस के इस रोड शो मे पूरा शहर जैसे तिरंगों से सज गया। कार्यकर्ताओं ने देश प्रेम के नारे लगाने में जान निकालकर रख दी। राष्ट्रभक्ति का जो माहौल इस जुलूस के द्वारा बना वह नायाब था। तौसीफ रहमानी, इरफान अंसारी, हसन अली, आसिफ बरकाती, इलियास शेख, आमिर खान, अनीस खान, जुबैर जाफिरी, अब्दुल हक फरीद खान, युसुफ खान, बिलाल बरकाती, बाहिद अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस में शरीक रहे।







Leave a Reply