15orai05उरई। स्वाधीनता दिवस पर रामश्री पब्लिक स्कूल ने स्कूल प्रबंधन और ब्लड कमांडों ग्रुप के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान महादान शिविर का आयोजन मेडिकल काॅलेज झांसी की टीम के सहयोग से किया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने दूसरों की जान बचाने के लिए सहर्ष रक्तदान किया।
स्वाधीनता दिवस को यादगार बनाने के लिए रामश्री पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आॅडीटोरियम में सोमवार को रक्तदान शिविर का विशाल आयोजन किया गया। रक्तदान के पहले दानदाताओं के परीक्षण और रक्तदान की प्रक्रिया को पूरी तरह वैज्ञानिक ढंग से सम्पादित कराने के लिए मेडिकल काॅलेज झांसी के पैथलाॅजी विभाग के विभागाध्यक्ष द्विजेंद्रनाथ ने रक्त कोष प्रभारी डाॅ. एमएल आर्या के नेतृत्व में रेजीडेंट डाॅ. अरविंद श्रीवास्तव, लैब टैक्निीशियन मानसिंह और प्रेम कुमार सिंह, काउंसलर शिखा श्रीवास्तव की टीम को इस शिविर में भेजा था।
शिविर के समापन पर रक्तदान दाताओं को प्रमाणपत्रों का वितरण ट्रक आॅपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अपना सगीर ने मौलाना बीएस कादरी के साथ किया। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन अचल निगौतिया, डाॅयरेक्टर अनुराग जे. मैसी व स्कूल का समस्त स्टाॅफ मौजूद रहा।

Leave a Reply