माधौगढ़-उरई। एक महीने में दूसरी बार चोरों ने मंडी में गल्ला व्यापारियों की उन्हीं दुकानों में निशाना लगाया जिनमें वे गत् 13 जुलाई को पहले भी घात लगा चुके थे।
गल्ला मंडी में 4 गार्डों की तैनाती रहती है। लेकिन फिर भी अराजक तत्वों की निगहबानी नही हो पा रही है। गत् 13 जुलाई को देवकी नंदन ट्रेडर्स में तोड़फोड़ करके चोर 13 बोरी तिली के पार कर ले गये थे। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी। बाद में मंडी प्रशासन और गार्डों को भी सचेत किया गया था लेकिन तो भी भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कोई मुस्तैदी नही बरती जा सकी। इसी का नतीजा है कि बीती रात फिर देवकी नंदन ट्रेडर्स में चोरों ने घात लगा दी। इस दौरान चोर शिवकुमार सिपौल्या की दस बोरा लाही और आनंद राठौर के पांच बोरा गेंहूं उठा ले गये।
गल्ला व्यापारियों में इन वारदातों को लेकर जबर्दस्त आक्रोश छाया हुआ है। उन्होंने गार्डों की सत्य निष्ठा पर उंगली उठाते हुए पुलिस प्रशासन से कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर चोर नही पकड़े गये तो गल्ला मंडी को अनिश्चितकाल की लिए बंद कर दिया जायेगा।







Leave a Reply