उरई। रामनगर में पढ़ाई के लिए किराये से रह रही झांसी की छात्रा ने अज्ञात कारणों से मंगलवार को सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद मौका मुआयना के लिए नगर मजिस्ट्रेट मुइनुल इस्लाम और सीओ सिटी डाॅ. जंगबहादुर सिंह यादव पहुंचे लेकिन उन्हें भी आत्महत्या के कारण की कोई जानकारी नही मिल सकी।
झांसी में आर्मी स्कूल के शिक्षक पीएल गौतम की पुत्री इच्छा (22वर्ष) डीवी काॅलेज से बीएड कर रही थी। वह रामनगर में एक विधवा के मकान में किराये से रहती थी। मकान मालकिन और उनकी बेटी के अलावा उनके परिवार में भी कोई और नही है। आज सुबह मकान मालकिन ने इच्छा को बर्तन साफ करते हुए देखा था। इसके बाद वे पूजा गृह में चली गई। इस बीच इच्छा ने अंदर जाकर अपना कमरा बंद कर लिया। बाद में मकान मालकिन जब पूजा करके बाहर निकलीं तो उन्हें रोशनदान से इच्छा के कमरे के पंखे में कोई लटका नजर आया।
घबराकर मकान मालकिन ने पड़ौस के लोगों को बुला लिया। लोगों ने इच्छा के कमरे के भीतर जाकर देखा तो उसका शव पंखे पर नायलोन की डोरी पर लटका हुआ था। इस डोरी से अपने गले में फांसी लगाकर वह पंखे पर लटक गई थी जिससे उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। यह नजारा देखकर लोगों के होश गुम हो गये। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। खास बात यह है कि शव को देखने से पता चला कि इच्छा ने अपनी कलाई को भी काटने की कोशिश की थी। जिसके घाव कलाई पर मौजद थे। लोग अनुमान से इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ रहे हैं।







Leave a Reply