16orai09 16orai10उरई। राठ रोड पर गल्ला मंडी परिसर में बारिश के बाद इतना ज्यादा जल भराव हो गया है कि जैसे नदी उफना रही हो। राधा कृष्ण मंदिर के भीतर तक पानी घुस गया है। भीषण जल भराव की वजह से जहां गल्ला कारोबार कुछ दिनों बाधित रहने की आशंका है वहीं गोदामों में भरे अनाज को सीड़न की वजह से नुकसान होने का अंदेशा भी जताया जा रहा है।
स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या से ही नगर में मूसलाधार बारिश जारी है। जल निकासी के इंतजाम दुरुस्त न होने के कारण बारिश की वजह से कई जगह जल भराव ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे बुरी स्थिति गल्ला मंडी परिसर में है। पूरा परिसर बारिश के पानी के भराव से जल मग्न हो चुका है जिसके कारण लोगों को आवागमन में जोखिम उठाना पड़ रहा है। राधा कृष्ण मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भी बुरी तरह परेशान हैं। उधर गल्ला व्यापारियों की पेशानी पर सीड़न के कारण अनाज को नुकसान होने का खतरा सता रहा है। मंडी प्रशासन ने अभी तक जल भराव को खत्म कराने के लिए कोई सार्थक पहल नही की है। उधर राठ रोड पर भी हालात नारकीय हैं। इस व्यस्ततम् मार्ग पर जरूरतमंदों को जल भराव के कारण आवागमन करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply