रामपुरा-उरई। तालाबों के संरक्षण के लिए कोरे गाल बजाये जा रहे हैं। ग्राम टीहर के तालाब की दुर्दशा इसकी गवाही देता नजर आता है। यह तालाब ग्रामीणों के लिए रखरखाव के अभाव में वरदान की बजाय अभिशाप बन गया है।
ब्लाॅक क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक टीहर ग्राम में प्राथमिक विद्यालय के पास बने तालाब का हाल बेहाल है। तालाब में सफाई नही हुई जिसकी वजह से जलकुंभी का अंबार लग गया है। इसके कारण बरसात का पानी तालाब में इकटठा होने के बाद जलकुंभी के प्रभाव की वजह से दुर्गंधित होकर लोगों के लिए दुश्वारी पैदा कर रहा है। राहगीरों को तालाब के समीप से गुजरते समय नाक फटने जैसी यातना महसूस करनी पड़ती है। अंदाजा लगा सकते हैं कि तालाब के आसपास की बस्ती में रहने वालों का हाल क्या होगा।







Leave a Reply