सिरसाकलार-उरई। शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकालकर देश भक्त जनता के मन में मजबूती से पैठ जमाने का भाजपा का अभियान गांव-गांव में जारी है। मंगलवार को भाजपाइयों ने भिटारी से तिरंगा यात्रा निकाली जो जीतामऊ, मानपुर, मडै़या, अकबरपुर, रायपुर, मलथुआ आदि गांवों से गुजरती हुई दमरास पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपाई खासे गदगद और उत्साहित नजर आये।
यात्रा में राजेश सिंह नूरपुर, नबाव सिंह मुसमरिया, संजीव उपाध्याय, दिवाकर शास्त्री, पुष्पेंद्र सिंह चैहान उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, रामअनुग्रह सिंह गुर्जर मंडल अध्यक्ष, प्रो. रविकांत द्विवेदी, अरविंद सिंह भदौरिया दमरास आदि शामिल रहे। यात्रा में बाइकों पर सवार भाजपाइयों ने भारत माता जिंदाबाद के नारों से आसमान गुंजा दिया। वे हाथ में तिरंगा और माथे पर भगवा पटटी बांधे हुए थे। यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों ने दिल खोलकर स्वागत किया।







Leave a Reply