17orai07उरई। पंचायती राज सेवा परिषद ने ब्लाॅक स्तर के अधिकारी और कर्मचारियों को क्षेत्र पंचायत के अधीन किये जाने के शासनादेश के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। बुधवार को दूसरे दिन भी पंचायती राज सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष मो. सरफराज आलम और मंत्री राजबहादुर के नेतृत्व में पंचायत कैडर के सारे अधिकारी और कर्मचारी अवकाश पर रहे। उन्होंने बैठक भी आयोजित की जिसमें प्रदेश नेतृत्व द्वारा बनाये गये आंदोलन कार्यक्रम की जानकारी अपने सभी साथियों को दी गई।
मो. सरफराज आलम ने बताया कि 29 जुलाई को पंचायती राज विभाग के सभी साथी काली पटटी बांधकर 2 घंटे अतिरिक्त स्वच्छ भारत मिशन का कार्य करेंगे। 30 अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना व डीएम को ज्ञापन देने का कार्यक्रम रहेगा। 1 सितंबर से 14 सितंबर तक वर्क टु रूल के मुताबिक कार्य करेंगे। 15 सितंबर से मंडल वार लखनऊ में विधान भवन पर धरना दिया जायेगा। इस बीच एक दिन राज्य स्तरीय धरना और विधानभवन के घेराव की तिथियां भी घोषित की जायेगी।
बैठक में ऊदल सिंह पाल, रघुनाथ प्रसाद, अखिलेश बाजपेयी, अंगद सिंह, धर्मनारायण मिश्रा, बलवीर सिंह, रमाशंकर प्रजापति, नरेश चंद्र द्विवेदी रामकुमार, देवेंद्र, मुबारक, भगवती, संजू दिवाकर, दिनेश वैज्ञानिक, रमेश चंद्र, हरीश चंद्र, नीलिमा, चंद्रकांति, रामनरेश विश्वकर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply