उरई। इंटर में प्रथम श्रेणी में पास होने वाली जिले की दो छात्राओं को सिटी सेंटर में आयोजित समारोह में सदर विधायक दयाशंकर वर्मा के हाथों से कन्या विद्याधन के रूप में 30-30 हजार रुपये की चैक बांटी गई। इस दौरान अधिकारियों के अलावा सपा के नेताओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी की।
विधानसभा चुनाव के सिर पर आते ही सौगाती योजनाओं में तेजी आ गई है। कन्या विधा धन के वितरण का फिर शुरू हुआ धूमधड़ाका इसी की मिसाल है। जिलाधिकारी संदीप कौर, अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार व अन्य अधिकारियों के अलावा इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, लाखन सिंह कुशवाहा और विष्णुपाल सिंह नन्हू राजा भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि कन्या विद्या धन के लिए जिले में 754 छात्राओं का चयन किया गया है जिसमें से 554 छात्राओं के खातें में धन भेजा जा चुका है। जबकि आज 38 शिक्षण संस्थाओं की 200 छात्राओं को उनके हाथों में चैक सौंपी गई।







Leave a Reply