17orai05उरई। नीट (राष्ट्रीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा) में उरई के एक छात्र ने शानदार रैकिंग हासिल की। आठ लाख दो हजार पांच सौ चैहत्तर परीक्षार्थियों के बीच छात्र 1123वें स्थान पर रहा। छात्र की इस उपलब्धि पर सारा शहर नाज कर रहा है।
यह छात्र है कन्हैयालाल मेडिकल स्टोर के संचालक मनोज गर्ग का पुत्र तन्मय। खास बात यह है कि तन्मय शुरू से ही होनहार रहा है। उसने 2015-16 में एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में टाॅप किया था जबकि जनपद के छात्रों में उसकी पोजीशन सेकेंड थी। इसके बाद उसने किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन प्रतियोगिता में भी 499वीं रैंक पर रहकर परचम लहराया।
नीट का रिजल्ट आउट होने के बाद तन्मय के घर में जश्न का माहौल बन गया। उसके पापा मनोज और मम्मी शिखा व परिवार के अन्य लोगों ने मुंह मीठा कराकर उसे बधाई और आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply