जालौन-उरई। औरैया रोड क्षतिग्रस्त होने से हादसों की आशंका ने उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव को विचलित कर दिया। उन्होंने इसके बाद लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता को कड़ा पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्हांेने कहा है कि अगर खराब सड़क की वजह से कोई दुर्घटना हो गई जिसमें शांति व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है तो इसके लिए उन्हें जिम्मेदार मानकर उनके खिलाफ मुकदमा लिखवाने में कोई संकोच नही किया जायेगा। उपजिलाधिकारी के इस पत्र के बाद लोक निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया है।







Leave a Reply