उरई। खराब सड़के जिले में जनजीवन के लिए सरदर्द बन गई हैं। गांव-गांव में इसे लेकर असंतोष की आग सुलग रही है। सीएम के प्रदेश में अभूतपूर्व विकास की धज्जियां सड़कों की इस हालत के चलते जनमानस के बीच उड़ रहीं हैं।
नदीगांव ब्लाॅक में महतवानी से डीहा के लिए गुजरे मैन रोड की बदतर हालत इसका एक नमूना है। इस रोड की दशा सैर से भी ज्यादा खराब है। उस पर बरसात हो गई है जिससे जल भराव और कीचड़ ने गांव के लोगों की दुश्वारियां और ज्यादा बढ़ा दी हैं।
सददाम, शिवसिंह, परशुराम, रामलखन, छोटे कुक्कू आदि ग्रामीणों ने उनकी समस्या पर गौर न करने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को जमकर कोसा। उनका कहना था कि सरकार एक ओर पढ़ने की उम्र के हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाने के लिए भारी-भरकम खर्च करके पूरा जोर लगा रही है। दूसरी ओर उसकी करनी ऐसी है कि बच्चों की पढ़ाई खटाई में पड़ने से नही बच रही। गांव की मैन रोड की खराब हालत की वजह से बच्चों के इस पर गिर जाने का खतरा रहता है। इसकी वजह से तमाम गांव वाले बच्चों को स्कूल भेजना बंद किये हुए हैं। यह सरकार के लिए शर्म और चुनौती की बात होनी चाहिए। अगर उसे यह मालूम नही है तो जनप्रतिनिधि सरकार तक यह बात पहुंचाये। लेकिन लगता है कि सभी बेसुध हालत में हैं। ग्रामीण इनका नशा झकझोरने के लिए उग्र आंदोलन छेड़ने का मन बना रहे हैं।







Leave a Reply