0 मांस माफियाओं के हौसले बुलंद, खुले में काटने लगे प्रतिबंधित मवेशी
konch5कोंच-उरई। कोंच के आराजी लेन और आजाद नगर इलाकों में खुले आम प्रतिबंधित मवेशियों की जारी कटान के बीच अब मांस माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि पहले छिप कर घरों में मवेशी काटने बाले अब खुलेआम बेजुवानों का कत्ल करने में जुट गये हैं। आज भोर में चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि आराजी लेन इलाके में प्रतिबंधित मवेशी काटे जा रहे हैं। सूचना पर फौरी संज्ञान लेकर एसएसआई अजयकुमार सिंह, इलाकाई खेड़ा चैकी इंचार्ज ब्रजेश यादव ने सिपाहियों श्रीप्रकाश, यूसुफखान, रामकुमार, खुर्शीद, अवनीश आदि के साथ बताये गये स्थान पर छापा मारा तो वहां प्रतिबंधित मवेशी के अवशेषों के साथ तकरीबन दो कुंतल मांस भी बरामद कर लिया। इसी के साथ जानवर काटने में प्रयुक्त होने बाले औजार भी मौके से बरामद हुये हैं, अलबत्ता पिछली बार की तरह इस दफा भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लग सके। वे मौके से निकल भागने में कामयाब हो गये। जब्त मांस को जमीन में दफन करा दिया गया है जबकि मांस का नमूना परीक्षण के लिये सील बंद किया गया है। पुलिस ने तीन लोगों नदीम व छंगा पुत्रगण इस्माईल कुरैशी निवासी आराजी लेन तथा रहीस पुत्र पोटा निवासी भगतसिंह नगर कोंच के विरुद्घ गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। गौरतलब यह भी है कि अभी सप्ताह भर पूर्व भी पुलिस ने आजाद नगर इलाके से लगभग इतना ही मांस बरामद किया था लेकिन दो आरोपी मौके से निकल भागे थे जिनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम में मामला दर्ज किया गया था।

Leave a Reply