उरई। समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं की आमदरफ्त पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी के यहां जारी रहने से उनके कद को लेकर चल रहे कयास फीके पड़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को राज्यसभा सदस्य चैधरी सुखराम सिंह यादव और विशम्भर प्रसाद निषाद जिले के दौरे पर आये तो उन्होंने घनश्याम अनुरागी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर उनकी पार्टी में अहमियत का ऐहसास फिर अन्य लोगों को करा दिया।
दोनों सांसदों ने जहां प्रदेश सरकार के कामकाज की तारीफ के पुल बांधे वहीं यह दावा भी किया कि इसके कारण आगामी विधानसभा के चुनाव में प्रदेश की जनता सपा को एक बार फिर कुर्सी सौंपेगी। उन्होंने कहा कि इस बार की जीत पिछली जीत से काफी बड़ी होगी।
इस अवसर पर तमाम स्थानीय नेताओं का जमावड़ा पूर्व सांसद की कोठी पर रहा जिसमें बुजुर्ग नेता और सपा जिलाध्यक्ष का ताज एक बार फिर पहनने वाले इंद्रजीत सिंह यादव, विजय निस्वा, रविंद्र यादव, रामबाबू निषाद, महेंद्र यादव और अनूप यादव आदि शामिल थे।







Leave a Reply