उरई। गांवों में गरीब बस्तियों की हालत देखकर अभी भी यह अंदाज लगाना मुश्किल है कि भारत आर्थिक महाशक्ति का दावा कर सकता है। उन्नत सुविधाएं तो दूर गरीबों की बस्तियों में सभ्य तरीके से रहने का माहौल तक मयस्सर नही है।
माधौगढ़ ब्लाॅक के जमरेही सानी की दलित बस्ती की बरसात के मौसम में जो बदत्तर हालत है उससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस बस्ती में इतना ज्यादा जल भराव नजर आता है कि जैसे बस्ती न हो किसी दरिया का मंजर हो। बस्ती में रहने वाले लोगों का आना जाना इस हालत के कारण दुश्वार है। जिससे उनकी जिंदगी बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है।
जल भराव की एक वजह बस्ती मंे अवैध रूप से किया गया निर्माण भी है जो जल निकासी ठप्प होने का सबब है। इस निर्माण को शिकायत होने पर एक बार तहसीलदार ने मौके पर आकर ध्वस्त करा दिया था लेकिन शहजोर दबंग ने इसके बाद फिर से अवैध निर्माण कर लिया। प्रशासन इस गुस्ताखी को लेकर कोई कड़ा कदम उठाने को तत्पर होता है या नही यह देखने वाली बात है।







Leave a Reply