उरई। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार इस बार सावन की झमाझम बारिश के बीच मनाया गया। त्यौहार का सबसे ज्यादा आनंद नन्हें भाई-बहनों ने उठाया। हालांकि हाल की विवाहित बहने भी मौसम की दुश्वारी के बावजूद पहले रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए आना नही भूलीं।
रक्षा बंधन का पर्व एक ऐसा अनूठा त्यौहार है जिसकी मिसाल भारतीय संस्कृति को छोड़कर किसी और जगह नही मिलती। नन्हें भाई को नन्ही बहन द्वारा तिलक करके राखी बांधने के दृश्य इस दिन लोगों को सबसे ज्यादा पुलकित करने वाले रहे। माता-पिता इस निश्छल स्नेह की झांकी देखकर भाव-विभोर हो गये। विवाहित बहने पहले रक्षाबंधन पर भाई को मायके आकर राखी बांधने की परंपरा निभाने से कठिन मौसम के बावजूद नही चूंकी।
उधर जिला जेल में भी इस त्यौहार पर भाई बहन के पवित्र प्यार की भावुक कर देने वाली कई झांकियां देखने को मिली। बहने जेलर की विशेष अनुमति लेकर जेल में जब भाई को राखी बांधने पहुंची तो उन्हें अपने किये पर एक बारगी इतना रंज हुआ कि उनके दिल में परिवर्तन की भावनाएं घुमड़े बिना नही रहीं।







Leave a Reply