cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। चुर्खी थाने के गोरा गांव में आज दबंगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की जाने से दहशत व्याप्त हो गई। उनके निशाने पर रहे रामजी के पैरों में गोली लगी जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।
बताया गया है कि दबंगों का उपद्रव काफी समय से चल रहा है। जिन पर पुलिस द्वारा अंकुश न लगाये जाने के कारण आज उनके द्वारा उक्त घटना कर दी गई। कुछ समय पहले इन दबंगों ने नंदराम के घर में धावा बोलकर उसे और उसके रिश्तेदारों को बुरी तरह मारा था जिसका मुकदमा पंजीकृत है। अगर उक्त मामले में प्रभावी कार्रवाई होती तो शायद वे आज की घटना करने की जुर्रत नही कर पाते।

Leave a Reply