cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। बुधवार को शांति नगर में संदिग्ध हालत में मिले अर्द्धनग्न युवक की पहचान हो गई है। उसकी मौत नाले में डूबने से होने का दावा पुलिस ने किया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक धीरेंद्र सिंह (35वर्ष) कानपुर देहात जिले के भोगिनीपुर थाना अंतर्गत हरचरनपुरवा का निवासी था। उरई में मृतक शांति नगर में अपनी ससुराल में आया था। कल दोपहर वह नाले में नहाने के लिए चला गया वहीं डूबने से उसकी मौत हो गई। पहचान के बाद पुलिस ने शव उसके परिजनों की सुपुर्दगी में अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।

Leave a Reply