उरई। संस्कृत महाविद्यालय में श्रावणीं पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सबसे पहले सवेरे 6 बजे से पंचगव्य, प्रासन, दशविध, स्नान जिसमें मृतका, गोमय भस्म, अपामार्ग, दूर्वा, कुश आदि से स्नान कराया गया। इसके बाद देवतर्पण, ऋषि तर्पण, पितृ तर्पण के अनुष्ठान कराये गये। तदोपरान्त सूर्याेपस्थान, सूर्यवंदना के बाद विधिवत् स्नान तीर्थ जल से संपन्न हुआ।
यज्ञ शाला में उपस्थित वटुक ब्राहमणों के मध्य यजमान प्रमुख माधव मुरारी नायक और राघवेंद्र भूषण द्विवेदी ने सप्तकुशों में सप्तऋषि का आवाहन स्थापन पूजन आदि में नवगृह, कलश, गौरी गणेश का भी पूजन सम्पन्न कराया गया। हवन के उपरान्त सबको प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर डाॅ. शालिकराम शास्त्री ने बताया कि श्रावणी हिंदू संस्कृति का प्रमुख पर्व है जिसे संस्कृत दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इसमें वर्णित हेमाद्रि संकल्प के मुताबिक वर्ष भर में किये गये सभी पापों का प्रक्षालन हो जाता है। इस दौरान सप्तऋषियों के पूजन से सदबुद्धि प्राप्त होती है और उनकी कृपा मिलती है।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक विनोद चतुर्वेदी, प्राचार्य डाॅ. जगप्रसाद चतुर्वेदी, शिवविशाल चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, पूर्णेंद्र मिश्र, शैलेंद्र बाजपेयी, रामदास गुप्ता, भीष्म द्विवेदी, महेश चंद्र, कौशल बुधौलिया, रामलखन तिवारी, हृषिकेश त्रिपाठी, संजय मिश्रा, विनोद मिश्रा, रविशंकर मिश्र, देवकीनंदन बुधौलिया, विनय शर्मा, लक्ष्मीकांत रावत, रमाकांत रावत, रविंद्र कुमार त्रिपाठी, राजेंद्र तिवारी, राजीव कुमार त्रिपाठी, विजय वेद, राकेश कुमार, विभूति वेद, दीपक त्रिपाठी, आशीष आदि उपस्थित रहे।







Leave a Reply