cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग के बाद बीएसए द्वारा की गई पैरवी को मंजूर करते हुए जिलाधिकारी ने कजली मेले के उपलक्ष्य में 19 अगस्त को आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कजली मेले के लिए डीएम ने कक्षा 1 से 8 तक के न केवल परिषदीय विद्यालयों में बल्कि कान्वेंट स्कूलों में भी अवकाश घोषित कर दिया है। इस कारण शुक्रवार को सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

Leave a Reply