डाॅ राकेश द्विवेदी-
उरई। दो महीने पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इंद्रजीत यादव को कोई जिम्मेदारी सौंपने की इच्छा जताई थी। बीच में ही ऐसी स्थिति आ गई कि सपा मुखिया मुलायम सिह यादव को हस्तक्षेप करके यह कहते हुए पार्टी को निर्देश देना पडा कि ‘पुराने चावल खाने में ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं’ इसलिए इंद्रजीत को फिर से अध्यक्ष बनाया गया।
पिछले कई वर्षों से जिलाध्यक्ष के रूप में जिसे भी मौका मिला वह उम्मीदें पूरी नहीं कर पाया। कुछ जिलाध्यक्ष तो गंभीर आरोपों से घिरे पाये गये। 80 वर्षीय इंद्रजीत इस वक्त के सबसे बुजुर्ग कार्यकर्ता हैं। 1980 तक वह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे। जनसंघ परिवार से जुड़े सुरेशदत्त पालीवाल को उरई से प्रत्याशी बनाये से खफा होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। तब जिले से कुछ लोग मुलायम से जाकर मिले। उनसे इंद्रजीत की तारीफ की गई। मुलायम ने उन्हें अपनी पार्टी का जिलाध्यक्ष बना दिया। 2007 तक वह इस पद पर रहे। एक वर्ष के लिए वीरपाल सिह यादव ने जरूर उनकी कुर्सी पर कब्जा किया था। लगभग नौ वर्षों तक वह खाली रहे। वर्चस्व के कारण गुट विशेष सहित युवा पदाधिकारियों ़़द्वारा घनघोर तरीके से उपेक्षित कर रखा गया था। बबीना घटना के पहले से नेतृत्व परिवर्तन का मन अखिलेश ने शायद बना लिया था तभी उन्होंने इंद्रजीत को कोई जिम्मेदारी देने का संकेत दिया था। अचानक यहां ऐसी अफरा-तफरी मची कि मुलायम सिंह को आक्रोश के साथ आगे आना पड़ा। जिलाध्यक्ष के निर्णय के संबंध में यह कहकर स्थिति स्पष्ट कर दी-‘पुराने चावल खाने में ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं’। तीसरी बार अध्यक्ष बने इंद्रजीत सिंह का कहना कि अभी तक जो राजनीति होते देख रहा था उसमें खुद को एडजस्ट नहीं कर पा रहा था। पहला प्रयास पार्टी को सही राह पर लाना है। किसी को कभी निराश नहीं किया जायेगा। भावुकता के साथ कहा कि पार्टी के लिए समर्पित रहा और मुलायम सिंह का सम्मान प्राप्त किया तो कुछ दिन उपेक्षा भी सह ली। उजागर हुआ कि यदि इंद्रजीत को मौका न मिलता तब वीरपाल अध्यक्ष बनाये जाते।
इंसेट-पुराने कार्यकर्ता बनेंगे पदाधिकारी
सपा में अब पुराने कार्यकर्ताओं के दिन लौट रहे हैं। उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने जा रही है। गांव-गांव रहने वाले उन पुराने कार्यकर्ताओं को याद किया जायेगा जो उपेक्षित कर दिए गए थे। 21 अगस्त को जिले भर से लोगों को उरई बुलाया गया है।
इंसेट-आशना होंगी उम्मीदवार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आशना खातून सपा प्रत्याशी होंगी ऐसा संकेत जिलाध्यक्ष ने भी दिया है। पार्टी की ऐसी रणनीति है कि जिस परिवार को यदि कोई नुकसान होता है तो फिर उसे ही मौका दिया जाता है।







Leave a Reply