konch7कोंच-उरई। ललितपुर तबादले पर गये कोंच बीडीओ बब्बन राय के यहां से जाने के बाद रिक्त पद पर प्रीति भसीन बतौर पई बीडीओ पदस्थ हुई हैं। उन्होंने अपना पद भार ग्रहण करने के बाद कहा है कि ग्रामीण विकास को लेकर संचालित सरकार की योजनाओं का ठीक ढंग से क्रियान्वयन कराना ही उनकी प्राथमिकता है। भसीन मूलतः नैनीताल की रहने वाली हैं।
इधर, नदीगांव बीडीओ गणेश प्रसाद का भी तबादला गैर जनपद हो गया है। जिले के महेबा में तैनात रहे अजितेश सिंह को नदीगांव ब्लॉक की बागडोर सौंपी गई है। बतौर बीडीओ इस जिले में उनकी यह पहली पोस्टिंग है, उन्होंने फरवरी माह में इस जिले में ज्वाइन किया था और पहला चार्ज उन्हें महेबा ब्लॉक का मिला था। सिंह मूलतः इलाहाबाद के रहने वाले हैं।

Leave a Reply