0 तहसील के समीप स्थित कांजी हाउस की जगह में शुरुआती चरण में होंगे 18 लाख खर्च
0 पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान ने किया भूमि पूजन
konch3कोंच-उरई। विकास की दिशा में नित नये आयाम गढ़ने बाली कोंच नगर पालिका ने अब गंदगी का पर्याय बने तहसील कांजी हाउस के कायाकल्प की ओर नजरें डाली हैं। उक्त कांजी हाउस की जगह पालिका ने उत्सव गृह की स्थापना की नींव रखी है। पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बुधवार को भूमि पूजन किया।
सीरौठिया ने बताया है कि इलाके के लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी, वहीं कतिपय लोग इस पर कब्जे की फिराक में थे, उन्हें भी हतोत्साहित किया जा सकेगा। पहले चरण में उत्सव गृह की बाउंड्री वॉल, मेन गेट और इमारत आदि पर 18 लाख खर्च करने की योजना है। अवस्थापना निधि से 13 लाख 72 हजार खर्च होंगे, जबकि शेष राशि पालिका वहन करेगी। जेई सतीश कमल ने बताया कि उत्सव गृह 22ग्11 मीटर एरिया में बनाया जायेगा। ये भवन दो माह में बन कर तैयार हो जाएगा। इस दौरान इलाकाई सभासद हनीफ, सलीम, महावीर यादव, रामदास गुप्ता, डॉ. हर्ष गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, ठेकेदार मयंक मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply