0 मांगों को लेकर सीडीओ को दिया ज्ञापन
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक अपनी मांगों को लेकर लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर यहां भी लेखपाल संघ की इकाई ने एक दिनी कार्य बहिष्कार करने के बाद अब काली पट्टी बांध कर अपना विरोध दर्ज कराना शुरू किया है। लेखपाल संघ ने छह सूत्रीय मांग पत्र सीडीओ एसपी सिंह को सौंपा है।
कोंच उपशाखा के अध्यक्ष प्रेमनारायण मिश्रा और मंत्री सुरेन्द्रसिंह निरंजन की अगुवाई में लेखपालों ने एक दिनी कार्य बहिष्कार करने के बाद अब काली पट्टी बांध कर अपना विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है। अध्यक्ष मिश्रा ने बताया है कि 17 से 22 अगस्त तक काली पट्टी बांध कर विरोध प्रकट किया जायेगा, इसके बाद 23 से 29 अगस्त तक पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुये जिला मुख्यालय पर धरना दिया जायेगा और अगर मांगें न मानी गईं तो 30 अगस्त को लखनऊ में विधान सभा का घेराव किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में नरेन्द्रबाबू गुप्ता, रामबाबू वर्मा, लाखनसिंह, प्रदीपकुमार, काशीप्रसाद, आरती निरंजन, संजनाकुमारी, अंकिता श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश साहू, पीयूष वर्मा, रमेशचंद्र, बलवानसिंह, रनछोर यादव, मुलूप्रसाद, रामकुमार निरंजन, रमेश गोस्वामी, मुलायमसिंह, सुरेश खरे, वशिष्ठ त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply