’ शिवम नगाइच ने ऑल इंडिया में पाई 4816वीं रेंक
कोंच। ऑल इंडिया सीपीएमटी (नीट) परीक्षा में कोंच के लाल शिवम नगाइच के चयन से कोंच वासियों में हर्ष की लहर है। यहां जानेमाने वर्तन व्यवसायी मनोज नगाइच और शकुन नगाइच के बेटे शिवम (23) ने नीट में 4816वीं रेंक प्राप्त की है।
मेधाओं को अगर सही संरक्षण और पथ प्रदर्शक मिल जाये तो उसे आगे बढने में देर नहीं लगती है। कोंच के वर्तन कारोबारी नगाइच परिवार में पहले भी एक डॉक्टर बन कर समाज की सेवा कर रहा है। इसी के साथ इस परिवार के दूसरे लाल शिवम नगाइच ने नीट में सफलता अर्जित कर नगर और परिवार का नाम रोशन किया है। इस सफलता का श्रेय वह अपने ताऊ अवधेश नगाइच सहित पूरे परिवार डॉ. जगदीश नगाइच, चंद्रशेखर नगाइच, गोपालदास नगाइच, कमलेश नगाइच और गुरुजनों को देते हुये कहता है कि कार्डियोलॉजी में एमएस करके देश सेवा करने का इच्छुक है। शिवम की शुरुआती शिक्षा कोंच में हुई है और माध्यमिक शिक्षा मध्यप्रदेश के इंदौर से। उसकी इस सफलता पर शुभचिंतकों का बधाई देने को तांता लगा है।







Leave a Reply