0 आदित्य गैस सर्विस ने आज बांटे डेढ दर्जन गैस कनैक्शन
konch2कोंच-उरई। भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी उज्वला योजना के तहत गरीबों को मुफ्त कनैक्शन दिये जाने की कड़ी में आज भूतपूर्व सैनिकों को सम्मान देते हुये आदित्य गैस सर्विस ने आज डेढ दर्जन महिलाओं को गैस सिलिंडर, चूल्हा, रेग्युलेटर तथा कनैक्शन के कागजात उन्हीं के हाथों बटवाये।
इस मौके पर कंपनी के सेल्स ऑफीसर अप्तेश सिंह ने लाभार्थियों को बताया कि गैस उपयोग करने से पूर्व जरूरी सावधानियां बरतना जरूरी है ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की इस योजना के तहत देश के पांच करोड़ लोगों को आच्छादित करने का लक्ष्य है जिसे तीन साल में पूरा करना है। गरीब महिलायें जिन्हें लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान तमाम बीमारियों से दो चार होना पड़ता था, अब वे साफ सुथरे वातावरण में खाना बना सकेंगीं। इस योजना का दूसरा परोक्ष लाभ जंगलों की कटान को रोक पाने में मदद मिलेगी। गैस वितरक एजेंसी के संचालक अनिल वैद ने आभार जताते हुये बताया कि यहां पांच हजार गरीब महिलाओं को कनैक्शन दिये जाने का लक्ष्य है।

Leave a Reply