20orai03उरई। टप्पेबाजी करके तमाम लोगों से जेवर की ठगी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने कई दिन तक व्यूह रचना करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों मेेें एक सुनार है। पुलिस के मुताबिक यह सुनार टप्पेबाजी में हथियाये गये उनके जेवरात गलाकर उनका सहयोग करता था।
जिले में कई ऐसे टप्पेबाज सक्रिय हैं जो दुगना करने के नाम पर भोली-भाली गृहणियों से जेवर हथियाकर चंपत हो जाते हैं। ऐसे ही तौर-तरीकों में माहिर एक गैंग स्वाॅट टीम के रडार पर आ गया। स्वाॅट टीम के प्रभारी आरिफ खान के नेतृत्व में गिरोह के तीनों सदस्य एक-एक करके दबोच लिये गये। हालांकि उनका चालान आज एक साथ किया गया। खास बात यह भी रही कि गुडवर्क में उनके साथ आटा के एसओ विनोद कुमार मिश्रा को भी अधिकारियों ने साझेदारी दिला दी। साथ ही एसपी ने इस गुडवर्क पर आरिफ खान और विनोद कुमार मिश्रा की टीम को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी तकसीम कराया।
गिरफ्तार बदमाशों में रशीद निवासी दलेलनगर, थाना अजीतमल जिला औरैया, फारूख निवासी मोहल्ला सदनपुरी उरई और इमरान निवासी आजाद नगर, उरई शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इमरान सुनार है। इनके कब्जे से फिलहाल आटा में हुई एक चोरी में पार किये गये चांदी के जेवरात, तमंचे और कारतूस बरामद करने का दावा किया गया।

Leave a comment