उरई। जिला परिषद स्थित मां हौम्यो क्लीनिक पर 21 अगस्त को होने वाले कायस्थ महासम्मेलन की तैयारियों के लिए सजातीय बंधुओं की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में डाॅ. विवेक सक्सेना, अरुण श्रीवास्तव गडडू, अनुराग दाऊ, प्रतीक श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव गुल्लू, रवि, विनय, अवधेश निगम आदि उपस्थित रहे। डाॅ. विवेक सक्सेना ने महासम्मेलन को जोश-खरोश के साथ सफल बनाने की अपील सभी सजातीय बंधुओं से की। उन्होंने बताया कि महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नवीन सक्सेना, विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएसपी प्रत्याशी लखनऊ राजीव श्रीवास्तव और पंकज भइया मौजूद रहेंगे।







Leave a comment