उरई। मैकेनिक नगर में 9 वर्ष के बालक ने साफी से फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की विचित्र परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इसलिए यह मामला पहेली बन गया है।
कुसमी निवासी राजमिस्त्री पारस के पुत्र पांचवीं कक्षा के छात्र निर्भय का शव आज बाड़े के अंदर झूलता हुआ मिला। शव जिस पेड़ पर झूल रहा था वह इतना छोटा है कि उस पर फांसी लगने का विश्वास करना मुश्किल है। जिस साफी से फांसी लगाई गई उसमें गांठ भी नही लगी थी लेकिन सवाल यह है कि अगर किसी ने उसके साथ कोई घटना की है तो वह कौन है।
पारस ने बताया कि वह राजमिस्त्री है। घटना के समय काम पर था। उसकी पत्नी भी कहीं चली गई थी। घर पर केवल निर्भय उससे छोटी एक लड़की और एक छोटा लड़का था। पारस जिस मकान में रहता है वह किराये का है। मकान मालिक का बाड़ा बड़ा है। जिसमें एक कमरा बना हुआ है। परिवार के साथ पारस इसी मकान में रहता है।
छानबीन के लिए मौके पर प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव के अलावा सीओ डाॅ. जंगबहादुर सिंह भी पहुंचे। एडीशनल एसपी की भी आने की खबर थी लेकिन कोई अफसर इस गुत्थी को सुलझाने में कामयाब नही हो पा रहा है कि निर्भय की मौत की वास्तविकता क्या है।







Leave a comment