कोंच-उरई। संचार क्रांति के जनक, भारत रत्न और देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की 72वीं जयंती पर आज यहां मियागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय हाजी मोहम्मद अहमद के प्रतिष्ठान पर जुटे कांग्रेसियों ने गरीबों की सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उरई सदर विधायक विनोद चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कांग्रेसियों को संबोधित करते हुये कहा कि राजीव जी के दिल में गरीबों के लिये जो दर्द था उसी के चलते उन्होंने ऐसी तमाम योजाओं को मुर्त रूप दिया जिनका लाभ आज देश की सवा अरब आवादी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तेजी से बदल रहे राजनीतिक ट्रेंड में नेता आत्माभिमुखी हो गया है और उसके मन में जनता के लिये कोई हमदर्दी नहीं बची है। नेता अपनी तिजोरियां भरने में लगे हैं, अधिकारियों द्वारा किया जाने बाला लाखों करोड़ का भ्रष्टाचार आम जनता की तकलीफें ही बढाने का काम कर रहा है। ऐसे में जनता की उम्मीदें कांग्रेस पर टिकी हैं लिहाजा आज संकल्प लेना होगा कि आम लोगों की तकलीफों को दूर कराने में अपनी भूमिका तलाशेंगे। इस दौरान हाजी मोहम्मद अहमद, नगर अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम, प्रियाशरण नगाइच, अहमद खां, विशाल अहमद कैफी, विवेक चड्ढा, अनस अहमद, अजय बरार, अखिल वैद, मिजाजीलाल निरंजन आदि मौजूद रहे।







Leave a comment