कोंच-उरई। भाजपा द्वारा शुरू की गई तिरंगा यात्रा ने नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में अभियान पूरा कर अब दूसरे चरण में ग्रामीण इलाकों का रुख कर दिया है। पूर्व पार्टी जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीहड़ इलाकों का रुख किया है जिसके तहत दो दर्जन पार्टीजनों ने रूपपुरा, परासनी इलाकों में जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताते हुये देशभक्ति का जज्बा लोगों में जगाने का प्रयास किया। रूपपुरा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुये निरंजन ने कहा कि जातिवादी और वर्गवादी राजनीति के अलावा तुष्टड्ढीकरण की नीति ने इस राज्य को बर्बाद कर दिया है। सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे दलों पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुये उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी तबकों के हितों की चिंता करती है, यह बात समय समय पर सिद्घ भी हो चुकी है। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि आने बाले कुछ माह जनता की परीक्षा का समय होगा जब उसे विधान सभा चुनाव में अपना भबिष्य तय करना होगा। इस दौरान विनोद सिंह गुर्जर, नीरज श्रीवास्तव, प्रदीप उपाध्याय, हरीशंकर निरंजन, शैलेन्द्रसिंह, प्रदीप परिहार, अनिल पटेल, श्यामजी गुर्जर, दिनेश मिश्रा, तेजप्रताप सिंह, रामकृष्ण निरंजन, संतराम राठौर, रामकुमार पटेल, आलोक उपाध्याय, शंभूसिंह, बब्बू झा, राजेन्द्र द्विवेदी, डॉ. अजय भदौरिया, सुनील चैरसिया, संतराम राठौर सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Leave a comment