कोंच-उरई। जनता की समस्याओं के समाधान की कड़ी में आज कोतवाली में संपन्न हुये समाधान दिवस में आईं कुल तीन समस्याओं में दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है जबकि राजस्व से जुड़ी एक समस्या को पुलिस और राजस्व कर्मी मौके पर जाकर निपटायेंगे।
सुरही चैकी इंचार्ज एसआई संजीव यादव की मौजूदगी में तीन प्रार्थना पत्र आये जिनमें दो का निस्तारण कर दिया गया है। रामकुंवर पत्नी लल्लूराम झा निवासी गांधीनगर कोंच ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि पंचानन के पास स्थित उसके प्लॉट पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। जुगलकिशोर ने एक अधिवक्ता द्वारा सरकारी हैंडपंप में समर्सिबल पंप डाल लेने की शिकायत की। राजेन्द्रकुमार गुप्ता पुत्र रामविहारी निवासी प्रताप नगर कोंच ने पड़ोसी खेत बाले द्वारा उसके खेत पर कब्जा करने की शिकायत की। कैलिया थाने एक शिकायत आई जबकि नदीगांव में एक भी शिकायत नहीं दर्ज की गई।







Leave a comment