कोंच-उरई। आज सुबह स्कूल जा रहे एक आठ वर्षीय बच्चे की अप्रत्याशित दुर्घटना में दुखद मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक उरई रोड स्थित नया गांधीनगर इलाके के रहने बाले कृष्णा शिवहरे का आठ बर्षीय बेटा प्रवीण शिवहरे कक्षा 4 का छात्र था। वह अपने चाचा सुनील शिवहरे के साथ ट्रैक्टर पर बैठ कर स्कूल जाने के लिये निकला था तभी एक ट्रैक्टर का पहिया एक गड्ढा आ जाने के कारण अनियंत्रित हो गया और बच्चा नीचे गिर गया। ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके ऊपर से निकल गया। आनन फानन उसे सीएचसी ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नन्हें बच्चे की मौत पर इलाके में दुख का माहौल है, बच्चे के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृत बच्चे का जल प्रवाह कर दिया गया है।







Leave a comment