उरई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर राजेंद्र नगर स्थित कंजर कालौनी में कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित विभाग ने सहभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर गोष्ठी भी हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व स्वतंत्रता सेनानी के सुपुत्र चंद्रशेखर वर्मा ने की और संचालन संतराम नीलांचल ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चैधरी श्याम सुंदर और विशिष्ट अतिथि के रूप में रेहान सिददीकी ने संबोधित किया। राजीव नारायण मिश्रा, छाया पालीवाल, दीपांशु समाधिया, अशोक सक्सेना, कृपाराम वर्मा, असगरी बेगम, मुन्नी बेगम, राजीव कोरी आदि उपस्थित थे।







Leave a comment