2 1उरई। संप्रग सरकार में जूनियर मंत्री रहे और झांसी-ललितपुर के काग्रेस नेता प्रदीप जैन आदित्य ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने मां समान शीला दीक्षित जी के लिए रिजेक्टेड माल लफ्ज का इस्तेमाल करके अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ और बारिश के बीच बनारस में कांग्रेस के कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब से भाजपा के नेता बौखला गये हैं और हताशा में उनकी जुबान से अंटशंट बाते निकल रही हैं।
प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाने के लिए अकेले चुनाव लड़ेगी। हालांकि कुछ छोटे दलों से गठबंधन करके सरकार बनाने की संभावना से उन्होंने इंकार नही किया। प्रदीप जैन आदित्य ने सपा सरकार को भी आड़े हाथों लेने की कोशिश की। कैंसर मरीजों को इलाज में मदद की योजना में दिलचस्पी न लेने के लिए उन्होंने अखिलेश सरकार को कोसा।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में आठ सौ से ज्यादा किसान प्राकृतिक आपदा में खेती को हुए नुकसान के चलते आत्महत्या कर चुके हैं। लेकिन सरकार ने उन्हें राहत देने के लिए कोई तत्परता नही दिखाई। उन्होंने कहा कि सरकारों ने बुंदेलखंड के किसानों के प्रति पूरी तरह संवेदनहीनता बरती है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर चैधरी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Leave a comment