IMG-20160821-WA0268 IMG-20160821-WA0258 IMG-20160821-WA0259उरई। मध्य प्रदेश के भिंड नगर में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की भिंड शाखा का प्रशिक्षण शिविर और जिला सम्मेलन इटावा रोड स्थित व्यापार मंडल धर्मशाला में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में राजनीतिक क्षेत्र और मध्यप्रदेश के प्रशासन की कई हस्तियां मौजूद थी। सम्मेलन में जालौन टाइम्स और झांसी टाइम्स को भी प्रमुखता से नवाजा गया।
सम्मेलन को संबोधित करने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अपने जुझारूपन के लिए विख्यात प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया भोपाल से पहुंचे थे। उन्होंने जहां पत्रकारिता के महत्व और इस पेशे की गरिमा को रेखांकित किया वहीं पत्रकारों को उनके गिरेबान की गंदगी दिखाने में भी परहेज नही किया। हालांकि उनकी बेलाग और बेबाक बयानी का भिंड जिले के कोने-कोने से आये पत्रकारों ने बार-बार तालियों की गंूज के साथ स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति को लेकर कोई सवाल खड़े न करे। इसके लिए वे बताना चाहते कि वे राजनीतिज्ञ के साथ-साथ 1974 से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कार्यरत हैं। कई प्रमुख अखबार व संवाद समितियों में काम करने के अलावा वे आजकल दैनिक राष्ट्रबोध का प्रकाशन भी कर रहे हैं जिसके दो राज्यों में संस्करण निकलते हैं। राष्ट्रबोध के वे केवल स्वामी ही नही हैं बल्कि वे अपने इस अखबार में खुद ही विशेष संपादकीय भी लिखते हैं। जिन्हें पढ़कर प्रतिक्रिया देने वाले पाठकों की अच्छी खासी संख्या होती है।
जालौन टाइम्स और झांसी टाइम्स के प्रधान संपादक केपी सिंह को इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बुलाया गया था। उन्होंने अपने सहपाठी और देश के जानेमाने पत्रकार स्व. आलोक तोमर के साथ भिंड में अपनी पढ़ाई और पत्रकारिता की शुरूआत के दिनों के संस्मरण सुनाये। साथ ही कहा कि काॅमर्शियल दौर होने के बावजूद मीडिया लोकतंत्र के चैथे स्तंभ की भूमिका सार्थक ढंग से निर्वाह कर रही है। जिसके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का परिचय दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समय जब मीडिया में काॅमर्शियलाइजेशन की शुरूआत हुई थी उस समय तमाम प्रमुख प्रकाशन उनका पाठक वर्ग समाज के तलछटी के लोग होने के कारण विज्ञापन न मिलने की वजह से मालिकान ने बंद करा दिये थे। लेकिन आज काॅरपोरेटीकरण के बावजूद मीडिया बीपीएल वर्ग तक के लिए रीडर कनेक्ट की आयोजनाएं कर रही है। यह काॅमर्शियल पत्रकारिता का सकारात्मक पक्ष है। जिससे मीडिया के आम आदमी से दूर चले जाने का खतरा खत्म हो गया है।
कार्यक्रम को भिंड के कलैक्टर इलैया राजा, एसपी नवनीत भसीन, श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष अनिल शर्मा, भिंड नगर पालिका की अध्यक्षा, बंसल न्यूज के संपादक अरविंद चैहान, अमर उजाला ग्वालियर के ब्यूरो चीफ विनय अग्रवाल, भिंड जिले के प्रमुख पत्रकार प्रहलाद भदौरिया आदि ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन भिंड जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के नये जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा और महामंत्री अनिल यादव ने किया। संचालन दैनिक स्वदेश के श्री शर्मा ने किया। कई प्रमुख पत्रकारों और साहित्यकारों के साथ-साथ कार्यक्रम में जालौन टाइम्स के दीपक शर्मा और दीपक गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।

Leave a comment