cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। मौनी मंदिर के पास बाइक सवार युवकों को लड़कियों से छेड़खानी करना मंहगा पड़ गया। बहादुर लड़कियों ने मनचलों की खबर लेते हुए चप्पले मार-मार कर उनका सारा नशा हिरन कर दिया। लड़कों को अपनी बाइक छोड़कर भागते बना। बाद में सूचना पाकर कोबरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मनचलों की बाइकें कब्जे में करके कोतवाली ले आई। मनचलों को सबक सिखाने वाली लड़कियां डकोर की रहने वाली बताई गई हैं।

Leave a comment