0 भाजपा की तिरंगा यात्रा में युवाओं का जोश देखने लायक
0 वीरांगना लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कोंच-उरई। गांव गांव शहर शहर तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर लोगों में देशभक्ति का जज्बा भरने और केन्द्र सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों का प्रचार करने की मुहिम आ रविवार को निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले ही समापन हो गया। आज अंतिम दिन सैकड़ों भाजपाइयों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। नगर के बीचों बीच अवस्थित ऐतिहासिक स्मारक चंदकुआ पर स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को नमन करके माल्यार्पण किया। श्भारत माता की जय्य के साथ यात्रा के स्लोगन श्शहीदों की आन में, भाजपा मैदान में्य के भी गगनभेदी नारे लगाये गये।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय मूलचंद्र निरंजन, जगदीश तिवारी की मौजूदगी में पार्टी नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में आज नदीगांव रोड स्थित माई होम स्कूल से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। हाथों में तिरंगे और भाजपा के झंडे लिये सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच युवाओं का जोश देखने लायक था। भारत माता की जय व शहीदों की आन में, भाजपा मैदान में के भी गगनभेदी नारे लगाते हुये भाजपाइयों ने शहर के मुख्य राजमार्ग से होकर रेलवे क्रॉसिंग, चैकी तिराहा, चंदकुआ का रुख किया जहां रानी झांसी की प्रतिमा पर नमन और माल्यार्पण के बाद आगे बढी यात्रा नई व पुरानी स्टेट बैंक, सेंवढा कुआ, बजरिया पावर हाउस, मालवीय नगर, गोखले नगर होती हुई गली कूचों में तिरंगा फहराया और अंत में चंदकुआ पर यात्रा का समापन किया। यहां मूलचंद्र निरंजन ने बताया कि हालांकि यात्रा का समापन 22 अगस्त को होना था लेकिन उस दिन जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये नामांकन होना है इसलिये इसे एक दिन पूर्व ही विराम देना पड़ा है। यात्रा में सुनीलकांत तिवारी, अमित उपाध्याय, अनिरुद्ध मिश्रा, श्यामबिहारी तीते, रामखिलावन निरंजन, आशुतोष मिश्रा, बबलू दुवे, नरेश वर्मा, प्रदीप चंदुर्रा, रवीन्द्र शिवहरे, भारत गुर्जर, अजयकुमार बाबूजी, राकेश धनौरा, आशुतोष रावत, ऋषि अग्रवाल, केके मिश्रा, योगेन्द्रसिंह, शिवम गुप्ता, बेटू, आनंद सहित तमाम पार्टीजन मौजूद रहे।







Leave a comment