0 पकड़ा गया चोर भेजा गया जेल, दो की तलाश में है पुलिस
konch5कोंच-उरई। दो दिन पूर्व मय माल के पकड़ा गया बैट्री चुराने बाले गिरोह का सदस्य शानू उर्फ आसिफ अली पुत्र रौनक अली निवासी नया पटेलनगर उरई पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया है। तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस उससे ज्यादा कुछ नहीं उगलवा पाई है सिवाय फरार मुल्जिमों के नामों के। अब कोतवाली पुलिस के लिये सबसे बड़ी चुनौती इन फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है, इसके बाद ही यह जानकारी शायद हो सके कि इस गिरोह के तार कहां तक फैले हैं और इसने कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
गुजरी 18/19 अगस्त की रात रोडवेज स्टैंड स्थित छुन्ना बैट्री की दुकान से 25 बैट्रियां एक सेन्ट्रो कार में चुरा कर भाग रहे चारों का पीछा करते हुये एसएसआई अजयकुमार सिंह, सागर चैकी इंचार्ज रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, सिपाही श्रीप्रकाश, शिवाकांत दुवे, अवनीश आदि ने एक बाईक तथा बैट्री भरी सेन्ट्रो के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया था, जबकि दो अन्य भाग जाने में सफल रहे थे। तमाम पूछताछ के बाद भी फिलहाल पुलिस उससे कुछ ज्यादा नहीं उगलवा सकी है। गिरोह के सदस्य शानू को रविवार को जेल भेज दिया गया है। कोतवाल मनवीर सिंह ने बताया है कि उसके जो दो अन्य साथी मौके से भाग जाने में सफल रहे थे, उन नामों का खुलासा हालांकि पुलिस ने कर जरूर दिया है लेकिन उनके नाम साया नहीं करने का अनुरोध किया गया है ताकि उन्हें सजग होने का मौका न मिल सके। भागे हुये अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद ही यह बताया जा सकता है कि इस गिरोह ने और कितनी वारदातों को कहां कहां अंजाम दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गिरोह के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी कब तक पुलिस कर पाती है।

Leave a comment