21orai02उरई। नतीजा कुछ भी हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी के दावे जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर ऐसे हैं कि विरोधी पार्टी में एक बारगी खलबली मचा दी। सांसद जनसंपर्क कार्यालय में भानुवर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाई गईं अर्चना गौतम की जीत साबित करने के लिए जमकर ऐसा गर्जन-तर्जन किया कि लोग अपने कौतूहल को रोक न सकें।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में भानु वर्मा ने कहा कि अर्चना गौतम के पास 17 वोट हैं। उनसे पूंछा गया कि आपके सदस्य तो बहुत कम हैं तो भानु प्रताप वर्मा ने पूरी शेखी के साथ कहा कि उन्हें बसपा और निर्दलियों ने तो समर्थन का भरोसा दिलाया ही है। सपा के असंतुष्ट भी उनसे समर्थन के लिए संपर्क बनाये हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में वोटों का ध्रुवीकरण हो रहा है। भानुवर्मा के दावे का हश्र चाहे कुछ भी हो लेकिन उनके इस दावे को पत्रकारों ने इंज्वाय खूब किया। साथ ही इससे एक बात स्पष्ट हो गई कि भाजपा सपा प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन की दाल शायद ही गलने दे।

Leave a comment