cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध की मौत हो गई। आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच गये हैं।
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम ककहरा के पास तेज रफ्तार टैंपों बारिश के चलते सड़क पर पलट गया। स्पीड तेज होने की वजह से पलटते समय टैंपों में सवारियों को जोरदार झटका लगा। इसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। जिसका नाम ओंमकार बताया गया है। आधा दर्जन अन्य लोग घायल हो गये जिनकों बाद में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
उधर कोतवाली क्षेत्र में कोंच रोड पर अंधाधुंध चले आ रहे डम्पर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। घायलों के नाम राजकिशोर और परमात्माशरण बताये गये हैं। दुर्घटना के बाद डम्पर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। घायलों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a comment