cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकुठौंद-उरई। हत्यारिन हाईटेंशन लाइन द्वारा लोगों की जान लेने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा। थाना क्षेत्र में खेत में गये एक किसान की सोमवार को फिर हाईटेंशन लाइन टूटकर ऊपर गिर जाने से करंट में झुलसकर मौत हो गई।
शेखपुर अहीर में 30 वर्षीय युवक सुभाष चंद्र पुत्र ठाकुरदास खेत पर गये थे। बारिश के कारण ढीली हाईटेंशन लाइन टूटकर उन पर इस तरह गिरी कि उन्हें बचने का मौका नही मिल पाया उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उनके मृतक के घर में कोहराम मच गया। पूरे शेखपुर गांव में इस घटना के चलते गमगीन माहौल छा गया है। लोगों में हाईटेंशन लाइन का खतरा जानते हुए भी भरपूर बजट की उपलब्धता के बावजूद विभाग द्वारा उसके रखरखाव में दिलचस्पी न ले जाने के चलते चल रहे लोगों के बेमौत मारे जाने को लेकर जबर्दस्त रोष छाया हुआ है। कई बार ऐसी घटनाओं की वजह से लोग सड़कों पर उतर चुके हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को भीषण मशक्कत करनी पड़ी। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारी विद्युत विभाग को समय-समय पर कड़ी चेतावनी देते रहे हैं। लेकिन विभाग को कभी भी सुधरना गंवारा नही हुआ है।

Leave a comment